जब केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सिंधिया को राजा साहब कहकर संबोधित किया

जब केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सिंधिया को राजा साहब कहकर संबोधित किय. अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो.जब केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सिंधिया को राजा साहब कहकर संबोधित किया.केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उल्लेखनीय है कि ग्वालियर में 25 दिसंबर को अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025 में देश के गृहमंत्री अमित शाह मुख्य आतिथ्य के रूप में उपस्थित हुए

 

वीओ- दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज रात 09 बजे के करीब विमानतल पर आगमन होगा।वे 25 दिसंबर को आयोजित MP ग्रोथ समिट 2025 में शामिल होंगे। ऐसे में उनके आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक आने जाने को लेकर कारकेड रिहर्सल की गई है,सीनियर अधिकारियों ने अपनी निगरानी में इस रिहर्सल को परखा है,इसके अलावा ट्रैफिक डायवर्ट प्लान भी फाइनल कर दिया गया है, आज शाम से कल दोपहर तक कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है खासकर मेला मैदान क्षेत्र,गोला का मंदिर और MITS तक वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है,अभी तक के प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रात 09 बजे का लगभग एयरपोर्ट पहुँचेंगे। जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उनकी आगवानी करेंगे। विमानतल से वे रात्रि विश्राम के लिए नदीगेट स्तिथ उषा किरण पैलेस के लिए रवाना हो जाएंगे। शाह यहाँ रात्रि विश्राम से पहले सत्ता और सँगठन कि बैठक करेंगे।इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 25 दिसम्बर को वह पैलेस से अटल जी की 101वीं जयंती के मौके पर कमल सिंह का बाग स्तिथ पैतृक घर पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुँचेंगे। जहां से MP ग्रोथ समिट 2025 में शामिल होने मेला मैदान पहुचेंगे,लगभग 02 घण्टे तक क्रायक्रम स्थल पर रहने के बाद शाह ग्वालियर से रवाना हो जाएंगे। अमित शाह के आगमन से लेकर उनके ग्वालियर से रवाना होने तक सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था में 4500 जवान रहेंगे ऊंची इमारतो पर स्नाइपर तैनात किए जाएंगे कार्यक्रम स्थल से लेकर होटल तक कड़ी सुरक्षा रहेगी इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी वाली जगहो पर ड्रोन या अन्य सभी हवाई उपकरण उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes