प्रतियोगिता में कालपी कॉलेज की छात्रा अरबिया ने हासिल किया जनपद में तृतीय स्थान

खबर जालौन के कालपी से जहां

 

प्रतियोगिता में कालपी कॉलेज की छात्रा अरबिया ने हासिल किया जनपद में तृतीय स्था

 

कालपी श्रद्धेय भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालय स्तर पर आयोजित काव्य पाठ प्रतियोगिता में कालपी कॉलेज की बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अरबिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

इस उपलब्धि पर अरबिया को ₹2500 की सम्मान राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया, जहाँ जिलाधिकारी श्री राजेश पाण्डेय जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय घनश्याम अनुरागी, विधायक माननीय गौरी शंकर वर्मा एवं विधायक माननीय मूलचन्द्र निरंजन द्वारा छात्रा को सम्मानित किया गया।

 

अरबिया ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की काव्य रचना का भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत कर निर्णायक मंडल एवं उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

 

इस अवसर पर अरबिया को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं आशीर्वाद, उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ, तथा कालपी कॉलेज के समस्त आचार्यगण को इस सफलता के लिए बधाई दी गई।

 

संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in