औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा
*थाना सहायल व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग का 48 घंटे के अन्दर सफल
*02 नफर हत्याभियुक्तगण को मय आलाकत्ल एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर, दो अदद मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार*
*दिनांक 25.12.2025 को थाना सहायल पर सूचना प्राप्त हुई की थाना सहायल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पूर्वबक्शा में सड़क के किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला है*
*प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना सहायल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त पिन्टू कुमार उर्फ सतीश पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर थाना सहार जनपद औरैया के रूप में की*
*फॉरेन्सिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था*
*मुखबिर की सूचना पर सबलपुर नहर पुलिया से दिनांक 27.12.2025 को समय करीब 7:00 बजे अभियुक्तगण 1.अभिषेक उर्फ दीपक कुमार राजपूत 2. गौरव कठेरिया को हिरासत में लिया गया*
*अभियुक्तगण की निशानदेही पर आलाकत्ल अवैध तमंचा व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल बरामद की गयी*


