*खरगोन महिला जिला अध्यक्ष बनी सुषमा गुप्ता*

 

 

*खरगोन* –जिला दशोरा नागर समाज के सदस्यों की सहमति एवं जिला अध्यक्ष जयंत गुप्ता की अनुशंसा पर दशोरा नागर समाज जिला खरगोन की *श्रीमती सुषमा पति अश्विन गुप्ता खरगोन* को जिला महिला मंडल अध्यक्ष चयनित किया गया है ।

सुषमा गुप्ता का सरल सौम्य एवं सामाजिक महिलाओं की मिलनसारिता के चलते महिला जिला अध्यक्ष बनने पर पूरे समाज के लिए गौरव की बात है।

श्रीमती गुप्ता के चयन से मध्य प्रदेश के कई महिला मंडलो एवं पुरुष मंडलों ने उन्हें बधाई दी ,साथ ही इस गठन से समाज में एकता, समरसता एवं अपनतत्व का भाव स्थापित होगा ।

वही इस पद पर चयन होने से पूरे समाज में हर्ष का माहौल है।

इस अवसर पर नव नियुक्त महिला जिला अध्यक्ष सुषमा गुप्ता द्वारा बताया गया कि समाज में महिलाओं को सामाजिक कार्य में खुलकर आगे आना होगा एवं सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर नारी शक्ति को सशक्त एवं मजबूत बनाकर समाज में एक नई दशा व दिशा देने का प्रयास करूंगी, साथ ही समाज उत्थान के लिए हरदम तन -मन – धन से तैयार रहूंगी ।

इस चयनीत प्रक्रिया के तहत खरगोन जिला अध्यक्ष जयंत गुप्ता ,सचिव दीपक दशोरे, नगर सचिव हेमंत गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता , सामूहिक कुलदेवी पूजन समिति से विनोद गुप्ता, विजय गुप्ता ,पंकज कानूनगो, संगीता गुप्ता, भावना गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, शीतल गुप्ता, सोनाली गुप्ता ,अनीता गुप्ता, के साथ कई सामाजिक महिलाओं ने घर पहुंच कर उन्हें बधाई दी ।

सेगांव से दीपक गुप्ता

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in