*आज तक 24 x7भोपाल से मनीष शर्मा की रिपोर्ट।
अनाथ बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सी एम एच ओ कार्यालय ने आयोजित किया शिविर, 44 बच्चों की हुई जांच*
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल द्वारा अनाथ बालक बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में हमीदिया रोड स्थित बाल निकेतन बालगृह में रहने वाले लगभग 44 बच्चों की जांच की गई। जिसमें बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांचों के साथ-साथ निशुल्क खून की जांच कर दवाइयां दी गई । शिविर में बच्चों का टीकाकरण और विटामिन ए अनुपूरण भी किया गया ।
स्वास्थ्य विभाग से डॉ हरिका, जुनेद खान, नितिन लोधी, विद्या श्रीवेदी, कविता द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ रितेश रावत द्वारा बच्चों को स्वच्छता, पोषण आहार, एनीमिया, कृमिनाशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर आयोजन में वेदिका शर्मा द्वारा विशेष रूप से सहयोग दिया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग से बच्चों के लिए संचालित सभी संस्थाओं की जानकारी लेकर उन्हें नजदीकी संजीवनी क्लीनिक से लिंक किया जा रहा है। जिससे कि इन बच्चों का नियमित फॉलोअप किया जा सके।


