*श्री राम कृष्ण जन्म की कथा से गूंज उठा पंडाल लगे जय श्री राम के नारे*
औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा
औरैया – श्री वीर विजय हनुमान मंदिर (छोटी हनुमान गढ़ी औरैया) हनुमान तिराहा इण्डियन ऑयल पुलिस चौकी कानपुर रोड में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का रसपान व्यास जी पण्डित राहुल मिश्रा द्वारा कराया जा रहा है जिसमें परीक्षित के रूप महिमा एवं रामबाबू तिवारी में उपस्थित होकर आज की कथा श्री राम एवं कृष्ण जन्म की कथा भक्ति की कथा का रसपान मंदिर समिति और आए हुए नगर के कोने-कोने से श्रोताओं को भगवान की भक्ति और आस्था के रूप में भक्त प्रहलाद भगवान को धरा पर आने को वाध्य कर देता है भगवान की भक्ति में डूबे इस पंडाल में जय जय श्री राम के नारों के साथ कथा का श्रवण किया गया भारी संख्याओं में बड़े बुजुर्ग माताएं बहने छोटे-छोटे बच्चे और समिति के सदस्य गण पदाधिकारी गण सत्यनारायण मिश्रा, आचार्य मुखिया पण्डित जी, राजमणि तिवारी उर्फ लल्ला तिवारी जिलाध्यक्ष परशुराम सेवा समिति, रमाशंकर पांडेय (पुजारी), बलदाऊ सिंह, कृपानाथ तिवारी, हरियोगेश मिश्रा, शिव आसरे शुक्ला, शिवम मिश्रा,रमेशचंद्र मिश्रा, आनंद दीक्षित, राधाकृष्ण मिश्रा, श्रवण शुक्ला, पंकज चौबे,रमन अवस्थी, के के दुबे एवं सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे


