नए वर्ष पर काशी में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। पर्यटकों की संख्या नए रिकॉर्ड बना रही है
गोवा, मसूरी और मनाली जैसे शहरों को बनारस पर्यटन के लिहाज से पीछे छोड़ रहा है। काशी आने वाले पर्यटक अपने अनुभवों को सोशल मीडिया पर भी वीडियो के माध्यम से साझा कर रहे हैं। वहीं, अब ये सोशल मीडिया के वीडियो आने वाले पर्यटकों में डर का माहौल बना रहे हैं। सोशल मीडिया के वीडियो देख कर पहले से बुकिंग करा चुके लोग अब अपनी बुकिंग कैंसल कर रहे हैं।
24 दिसम्बर से लगातार पर्यटकों का भारी दबाव बनारस में बना हुआ है। ऐसे में काशी विश्वनाथ के दरबार में नववर्ष की मंगलकामना लेने वालों में कई सेलेब्रिटी भी हैं, जिन्हें बाबा दरबार में दर्शन नहीं मिला, क्योंकि काशी विश्वनाथ मंदिर ने वीवीआईपी दर्शन पर रोक लगा रखी है। राधा कमल पुरोहित की न्यूज



