देहरादून की घटना पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उत्तराखंड और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों से की बात*

*देहरादून की घटना पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उत्तराखंड और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों से की बात

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो

*दोषियों पर तुरंत कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड मुख्यमंत्री से की चर्चा*

 

*मानव गरिमा के विरुद्ध, सामाजिक मूल्यों और चेतना पर प्रहार है यह अपराध: केन्द्रीय मंत्री*

 

*त्रिपुरा के साथ मजबूती से खड़ी है केन्द्र सरकार: सिंधिया*

 

नई दिल्ली। देहरादून में त्रिपुरा के दो रहने वाले एंजेल चकमा और माइकल के साथ हुई घटना को लेकर केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास एवं संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा से संवाद किया। केंद्रीय मंत्री ने पीड़ित परिवार के असहनीय दुख के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा कि इस कठिन घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

 

सिंधिया ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मामले की त्वरित, निष्पक्ष और कठोर जांच सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में यह स्पष्ट संदेश जाए कि ऐसे अपराध किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं।

 

सिंधिया ने आगे लिखा कि उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा को स्पष्ट किया कि इस प्रकरण में पूर्ण सहयोग और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। केन्द्र सरकार मजबूती से प्रदेश के साथ खड़ी है। केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि मानव गरिमा के विरुद्ध ऐसे अपराध हमारे समाज और संविधान दोनों के मूल्यों एवं चेतना पर सीधा प्रहार हैं, जिन्हें किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता है ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in