अत्याचार उत्पीड़ित अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास योजना अंतर्गत पात्र व्यक्तियों के लिए अनुदान स्वीकृत हेतु कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई*

*अत्याचार उत्पीड़ित अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास योजना अंतर्गत पात्र व्यक्तियों के लिए अनुदान स्वीकृत हेतु कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई

 

औरैया ब्यूरो राम चंद्रा

 

 

*_औरैया 29 दिसम्बर 2025_* – जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में अत्याचार उत्पीड़ित अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास योजना अंतर्गत पात्र व्यक्तियों के लिए अनुदान स्वीकृत हेतु कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न पत्रावलियों को जांचकर संबंधितों को निर्देश दिए कि उत्पीड़न के मामलों में नियमानुसार समयबद्धता के साथ ठोस कार्यवाही करें जिससे पात्र पीड़ितों को समय से आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके। बैठक में 52 मामलों को प्रस्तुत किया गया जिसमें से 50 का निस्तारण करते हुए पीड़ितों को सहायता राशि के रूप में स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार,जिला समाज कल्याण अधिकारी इन्द्रा सिंह सहित अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in