Skip to main content

Aaj Tak24x7

बस्ती के सौहार्द, गंगा जमुनी तहजीब को बचाने, दोषियों पर कार्रवाई को लेकर डीएम को सौंपा 3 सूत्रीय ज्ञापन

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरोबस्ती

 

 

बस्ती के सौहार्द, गंगा जमुनी तहजीब को बचाने, दोषियों पर कार्रवाई को लेकर डीएम को सौंपा 3 सूत्रीय ज्ञापन

बैठक में भाई चारा बचाये रखने, प्रशासनिक सक्रियता पर जोर

 

बस्ती। बुधवार को जनपद में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने ,आपसी वैमनस्यता और घृणा फैलाने, कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अराजक व्यक्तियों व समूह के खिलाफ जनपद के सामाजिक और प्रबुद्ध वर्ग चिंतित और आक्रोशित है। सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव, माकपा नेता का. के.के. तिवारी की पहल पर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत किया। वार्ता के पश्चात तीन सूत्रीय ज्ञापन उन्हें सौंपा गया।

सभागार में हुई बैठक में उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, साहित्यकार, अधिवक्ता, राजनैतिक दलों , चिकित्सकों, किसान संगठनों,मजदूर संगठनो, समाज सेवा से जुड़े विभिन्न तबकों ,राजनैतिक दलों व पत्रकारों के बड़े हिस्से ने भागीदारी किया।

बैठक में एक स्वर से जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द बनाए जाने पर जोर देते हुए सभी तरह के घृणास्पद विभाजनकारी तत्वों पर निष्पक्षता के साथ और कड़ी कार्यवाही करने और गंगा जमुनी तहजीब को बचाये, बनाये रखने पर जोर दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति पर उठे सवाल पर जिलाधिकारी ने उनकी तबियत खराब होने का कारण बताया। जिलाधिकारी ने उठे सवालों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की बैठक कर हल करने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन में सामाजिक सौहार्द ,आपसी भाई चारा ,विविधता में एकता के स्वरूप को बचाए रखने ,संवैधानिक सीमाओं की इज्जत किए जाते हुए साम्प्रदायिक,सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्यवाही किए जाने, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाए जाने। मात्र शिकायत के आधार पर देश के किसी भी हिस्से के नागरिक को बिना जांच पड़ताल किए मुकदमे में न फंसाए जाने की मांग शामिल है।

बैठक में शिक्षा संवर्ग से डॉ. रघुवंशमणि, राज किशोर वर्मा, डा. महेंद्र कुमार सोनी अनिरुद्ध त्रिपाठी मार्कण्डेय, अनिल त्रिपाठी, उदय शंकर शुक्ल, चन्द्रिका सिंह, डॉ. अजय कुमार यादव, चिकित्सक संवर्ग आईएमए से डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डा. नईम खान, डा. प्रमोद चौधरी(रेड क्रॉस), डा. सरफराज, डा. वी के वर्मा, डा. एस के अरोरा, डा.प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता संवर्ग से मारुत कुमार शुक्ला, दिलशाद हसन खान, रामानुज भास्कर, राम नरेश चौहान ,हरे श्याम विश्वकर्र्मा, केशव राम यादव, कृष्ण कुमार उपाध्याय एडवोकेट, राजेश यादव, राम कृपाल चौधरी, बुद्धि प्रकाश, किसान संगठन से दीवानचन्द पटेल, जय राम चौधरी, साहित्यकार डॉ. राम कृष्ण लाल जगमग , अजीत कुमार श्रीवास्तव रोटरी क्लब से मयंक श्रीवास्तव, कर्मचारी और पेंशनर संगठनों से नरेन्द्र देव मिश्रा, नरेंद्र बहादुर उपाध्याय , अशोक कुमार मिश्रा, उदय प्रताप पाल, राम अधार पाल, अजय कुमार आर्या, मस्त राम वर्मा, अशोक सिंह, मनसाराम, ट्रेड यूनियन से के.के श्रीवास्तव, अशर्फी लाल गुप्ता, के.के. तिवारी, राकेश कुमार उपाध्याय , धु्रव चंद,संतोष कुमार यादव,वसीम अहमद, शिवा जी शुक्ला ,दुर्गेश नंदिनी,अबेडकर पुस्तकालय के शिव राम कन्नौजिया, पत्रकार संवर्ग से सरदार जगवीर सिंह,जयंत मिश्रा ,विनोद उपाध्याय, प्रदीप पाण्डेय, अवधेश त्रिपाठी, पुनीत ओझा, संदीप गोयल,राघवेंद्र मिश्र, बशिष्ठ पाण्डेय, जीशान हैदर रिजवी, अनुराग श्रीवास्तव, अशरफ हुसैन,विवेक मिश्रा ,बबुन्दर यादव, मो.शादाब, वैदिक द्विवेदी, एस.के. शुक्ला, समाज सेवी कौशल कुमार त्रिपाठी, कुलवेन्द्र सिंह, व्यवसाई अमृत पाल सिंह, काजी फरजान अहमद, सैयद जफर अहमद, सैयद अशरफ हुसैन, विनोद कुमार तथा राजनैतिक दलों से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, अशोक कुमार चौहान, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, साधुशरण आर्य, धर्मेन्द्र चौहान, आम आदमी पार्टी से कुलदीप जायसवाल ,माकपा सचिव शेषमणि,भाकपा माले के राम लौट ,संत कबीर आश्रम के संत राम लखन दास,जन संसद के कुलदीप नाथ शुक्ल और अनिल सिंह ,समाज वादी पार्टी के जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, जमील अहमद, सुरेन्द्र सिंह छोटे, मुरलीधर पाण्डेय, हरीश, भोला पाण्डेय, युनूस आलम, गौरीशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

*प्रेस विज्ञप्ति* *नई दिल्ली* *15 सितंबर 2026* *केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत मलूकदास जी की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का किया विमोचन* *संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी स्मारक डाक टिकट उनकी भक्ति, सेवा और मानवता के संदेश को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का प्रयास: ज्योतिरादित्य सिंधिया* *रामभक्ति को मानवता और लोककल्याण से जोड़ने वाली संत परंपरा भारत की आत्मा है* नई दिल्ली। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की स्मृति में आयोजित संत समागम के अवसर पर उनके सम्मान में भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री राम कथा एवं संत समागम का भी शुभारंभ हुआ। संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी यह डाक टिकट उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और लोककल्याण की उस समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसने पीढ़ियों को जीवन का मार्ग दिखाया है। इस अवसर पर संत-महात्माओं, पूज्य संत शिरोमणियों, पूज्य स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज, श्री मलूक पीठ सेवा संस्थान न्यास के पदाधिकारियों तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि संतों की वाणी और उनका जीवन भारत की आत्मा को दिशा देने का कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि यह विशेष संयोग है कि जिस संत का हृदय प्रभु श्रीराम की भक्ति में रमा रहा, उनकी स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर हो रहा है। *संत मलूकदास जी की रामभक्ति में समाहित था मानवता का संदेश* सिंधिया ने कहा कि संत मलूकदास जी भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त थे, लेकिन उनकी रामभक्ति केवल पूजा और उपासना तक सीमित नहीं थी। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन का दर्शन बनाया और उसे जन-जन तक पहुंचाया। श्रीराम को उन्होंने कर्तव्य, त्याग, सत्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण के प्रतीक के रूप में देखा। उन्होंने संत मलूकदास जी की प्रसिद्ध पंक्तियों, *“मलूका ऐसी राम की, कृपा भई है मोय। सकल जगत अपना भया, बैरी रहा न कोय॥”* का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पंक्तियों में संत की उस आध्यात्मिक अवस्था का दर्शन होता है, जहां राम की कृपा से अपना और पराया का भेद समाप्त हो जाता है और पूरा संसार अपना लगने लगता है। उन्होंने कहा कि राम की कृपा जब होती है तो परिवार बड़ा होता जाता है, हृदय में वैर समाप्त होता है और सेवा ही साधना बन जाती है। *विरासत और विकास के साथ आगे बढ़ रहा नया भारत* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि गहरा सांस्कृतिक आत्मविश्वास भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी विरासत को आधुनिक विकास के साथ जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक तथा देश की अनेक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पुनर्जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के लिए विकास और संस्कृति एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। भारत आधुनिक भी हो सकता है और अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ भी। तकनीक में अग्रणी बनने के साथ अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखना ही भारत की विशिष्ट पहचान है। *संत मलूकदास जी का संदेश विकसित भारत की मानवीय आधारशिला* सिंधिया ने कहा कि भारत विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन विकास तभी पूर्ण होगा जब उसके केंद्र में मनुष्य होगा। देश की प्रगति में करुणा, अर्थव्यवस्था में अवसर, तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता, शिक्षा के माध्यम से चरित्र निर्माण और समाज के कल्याण के लिए शक्ति का उपयोग ही विकास को सार्थक बनाता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डाक विभाग द्वारा जारी किया गया यह स्मारक डाक टिकट संत मलूकदास जी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्मृति का हिस्सा बनाने का माध्यम है। यह आने वाली पीढ़ियों को उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और मानवता के संदेश से जोड़ने का भी कार्य करेगा।

टॉप स्टोरीज

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in