गुलौली में आयोजित उद्घाटन मैच में मसगांयां की टीम चार विकेट से जीती 

गुलौली में आयोजित उद्घाटन मैच में मसगांयां की टीम चार विकेट से जीती

 

कालपी (जालौन)

 

बुधवार को डायमंड प्रीमियम लीग सीजन 13 क्रिकेट टूर्नामेंट का जिला पंचायत सदस्य निर्दोष सिंह यादव द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मैच में चमारी की टीम को मसगांयां की टीम ने चार विकेट से हरा दिया।

तहसील कालपी के ग्राम गुलौली के ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट मैच का उद्घाटन करके विचार प्रकट करते हुए जिला पंचायत सदस्य निर्दोष सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रेमियों में उत्साह दिनों दिन बढ़ रहा है। उन्होंने आवाह्न किया कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को बिखरने में सक्रिय योगदान दें।

डायमंड क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वाधान में आयोजित दूसरा मैच चतेला तथा कैथरा ग्रामों की टीमों के बीच खेला गया जिसमें चतेला की टीम ने 17 रनों से शिकस्त दे दी। मैच के आयोजन में जावेद खान, गयासुद्दीन (राजू) मुईन, उमर, शोएब, मनहाज, शाहबाज, नज़मुद्दिन, अताउल मासूम, करार, मामून, कफील, जिया, अदिल शेख, मिसबाहुदीन, वसीमुद्दीन, सद्दाम खान, इरशाद, आदि लोगों ने योगदान दिया।

 

संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in