महज 3 वर्ष 7 माह की उम्र में आर्यवधन सिंह परिहार ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीतकर किया जबलपुर को गौरवान्वित

महज 3 वर्ष 7 माह की उम्र में आर्यवधन सिंह परिहार ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीतकर किया जबलपुर को गौरवान्वित

जबलपुर।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित तीसरी ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 में जबलपुर के नन्हे खिलाड़ी आर्यवधन सिंह परिहार ने असाधारण प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इतनी अल्पायु में राष्ट्रीय स्तर की ओपन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना एक दुर्लभ और उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है।

 

महज तीन वर्ष सात माह की उम्र में आर्यवधन ने अपने वजन वर्ग में सभी प्रतिद्वंद्वियों को पराजित करते हुए यह शानदार सफलता अर्जित की। यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि कम उम्र में कठोर प्रशिक्षण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का भी परिणाम है।

 

मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आर्यवधन, अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षक राजकुमार यादव के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। प्रशिक्षक के अनुसार, आर्यवधन में कम उम्र से ही उत्कृष्ट तकनीक, संतुलन और प्रतिस्पर्धात्मक समझ दिखाई दे रही है।

 

इतनी कम आयु में ओपन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना जबलपुर ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इस ऐतिहासिक सफलता पर एकेडमी, प्रशिक्षकों, परिजनों एवं खेल प्रेमियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। आर्यवधन को उज्ज्वल खेल भविष्य के लिए चारों ओर से हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्राप्त हो रही हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in