नव वर्ष के स्वागत पर पूरे जिले में पुलिस रही मुस्तेद कई जगह लगाए गए पुलिस चेकिंग पॉइं
ग्वालियर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा दो दिन पूर्व से की जा रही तैयारीयों की वजह से जिले में कोई अप्रिय घटना ना घटी उक्त जानकारी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कही उन्होंने कहा पूरे जिले में जगह-जगह ब्रीथ एनालाइजर के जरिए ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच की गई शहर के सभी प्रमुख चौराहों बाजार होटल एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस चेकिंग की गई वही शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को हवालात पहुंचाया गया वही शहर की सीमा पर भी पुलिस का गस्त मुस्तैद रहा शहर के अनेक जगह पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा दूध का भी वितरण किया गया जिसको शहर के नागरिकों ने काफी सराहा जिले के सभी थाना प्रभारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक देर रात तक चेकिंग में लग रहे पूरे जिले से कोई भी अप्रिय घटना का समाचार प्राप्त नहीं हुआ


