नव वर्ष 2026 को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये 1 से 6 जनवरी तक मधु टंडन पब्लिक स्कूल में विन्टर किड्स कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियां जोरों पर है।

कालपी – नव वर्ष 2026 को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये 1 से 6 जनवरी तक मधु टंडन पब्लिक स्कूल में विन्टर किड्स कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियां जोरों पर है*

*मधु टण्डन पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक डाक्टर नरेश मैहर,डायरेक्टर डाक्टर शुभम मिश्रा व डाक्टर मयंक त्रिपाठी शिक्षक एमएलसी प्रतिनिधि, प्रिंसिपल आशीष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते बताया कि विधालय प्रांगण में 1 जनवरी दिन गुरुवार से 6 जनवरी 2026 दिन मंगलवार तक बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।जिसमें बच्चों को स्पीड हैंड राइटिंग,मेंटल मैथ्स,लाजिकल एबिलिटी,अबेकस तथा सेल्फ डिफेन्स जेसे महत्वपूर्ण विषय सिखायें जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य उद्देश्य बच्चों के सोचने व समझने की क्षमता,तेज निर्णय लेने की शक्ति और आत्म विश्वास को बढ़ाना है। यहां बच्चे न केवल पढ़ाई में तेज बनते हैं। बल्कि जीवन की चुनौतियों का सामना करना सीखते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के बाद बच्चों के लिये एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी प्रतिभागी बच्चें भाग लेगें।प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे तथा टॉपर बच्चों को विद्यालय की ओर से स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।इतना ही नहीं इस कैंप से जुड़ने वाले नए सत्र के बच्चों को 50 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदान की जाएगी ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस अवसर का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये तैयारियां जोरों पर चल रही है।

 

संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in