गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को जिलाधिकारी ने वितरित किए कम्बल।*

*गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को जिलाधिकारी ने वितरित किए कम्बल।*

औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा

 

*औरैया 02 जनवरी 2026-* जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बढ़ते शीतलहर के दृष्टिगत रखते हुए ग्राम पंचायत हर्राजपुर के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर एक सैकड़ा से अधिक गरीब एवं असहाय लोगों को कम्बल वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंडक में गरीब व निर्बल, असहाय लोगो को कंबल बांटना सबसे पुनीत कार्य है, इस पुनीत कार्य में सक्षम लोगों को भी आगे आने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति 0.5 को बढ़ावा देते हुए स्थानीय वृद्ध महिलाओं के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय,जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, ग्राम प्रधान बूढ़ादाना, ग्राम प्रधान कोठीपुर सहित संबंधित अधिकारी एवं आमजन आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in