सोनभद्र के विकास खंड दुद्धि अंर्तगत हरनाकछार के अरुण कुमार के संघर्षों का नतीजा मुकाम तक।

सोनभद्र के विकास खंड दुद्धि अंर्तगत हरनाकछार के अरुण कुमार के संघर्षों का नतीजा मुकाम तक।

 

कर्मचारी चयन आयोग झारखंड (जेएसएससी, सीजीएल ) में अंचल निरीक्षक पद पर चयन से, लोगों में हर्ष।

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

विन्ढमगंज सोनभद्र। विकास खंड दुद्धी अंर्तगत ग्राम पंचायत हरनाकछार निवासी अरुण कुमार गुप्ता पुत्र कुलदीप प्रसाद गुप्ता उम्र 25 वर्ष ने अपने छात्र जीवन में कड़ी मेहनत की संघर्षों से पहुंचा मुकाम तक,शिक्षा बीएससी,एजी, सीसीसी , ओ लेवल कोर्स को कठिन परिश्रम और लगन से सफलता हासिल किया। आपको ज्ञात करा दें कि जेएससीसी, सीजीएल _ 2023 सामान्य वर्ग के श्रेणी से भरा फार्म का परीक्षा 21/09/2024 को संपन्न हुआ। इसके पूर्व कर्मचारी चयन आयोग (मध्य क्षेत्र) 2023 में उर्तीण कर सेक्शन आफिसर (हार्टिकल्चर) सेंट्रल पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट में चयन हुआ था। परन्तु अनुभव के अभाव में चयन निरस्त हो गया था। लेकिन अरुण कुमार का संघर्ष जारी रहा इन्होंने 2023 में उत्तर प्रदेश अधिनस्त चयन आयोग लखनऊ से कनिष्ठ लिपिक मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर टंकण परीक्षा 26/11/2025 में संपन्न हुआ। संघर्ष और कठीन परिश्रम से कहीं जाकर अरुण कुमार को मुकाम तक पहुंचने में कामयाबी मिली। जेएसएससी, सीजीएल में सामान्य वर्ग के अंर्तगत प्रथम श्रेणी कर झारखंड राज्य के गढ़वा जिला अंर्तगत अचल निरीक्षक पद पर चयन हुआ। जिसकी कामयाबी से परिजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in