आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन की मासिक बैठक हुई संपन्न।

आज तक 24 X7 न्यूज टीवी चैनल से जिला सीतापुर से जिला संवाददाता अरविन्द कुमार

 

 

जिला सीतापुर से

इस वक्त की बड़ी खबर

आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन की मासिक बैठक हुई संपन्न

 

बैठक में जिला प्रशासन से रोजगार की उठाई गई मांग । जिलें पर दिव्यांग आश्रय की हो स्थापना।

 

खैराबाद सीतापुर शुक्रवार सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत विशुन नगर चौराहा स्थित आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन कार्यालय पर मासिक बैठक हुई संपन्न। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह व कोषाध्यक्ष विजय पाल ने संयुक्त रूप से की। संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विस्तार पर चर्चा की गई। और जल्द ही टीम का गठन कर फाउंडेशन को मजबूती मिलेगी। जनपद के समस्त ब्लाकों से आए हुए दिव्यांग, निराश्रित महिला एवं वृद्धाजन अपनी अपनी समस्या अध्यक्ष के समक्ष रखी और ध्यानपूर्वक सुनीं और जल्द उच्च अधिकारी से संवाद स्थापित कर समाधान कराया जायेगा। राजीव सिंह ने कहा कि दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार रोजगार के लिए

दिव्यांग एवं निराश्रित महिलाओं को सरकारी राशन की दुकान, तहसील एवं ब्लाकों में कैंटीन के लिए जमीन मुहैय्या कराई जाए , जनपद में दिव्यांग आश्रय की स्थापना की जाए । इन बिंदुओं पर पूर्व में फाउंडेशन ने मांग पत्रों पर जिला प्रशासन को सौंपा था अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया है। संज्ञान लेकर कार्यवाही सुनिश्चित करें अन्यथा फाउंडेशन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगा। और जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी । राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय पाल ने कहा कि जनपद में मुखबधिर दिव्यांगों का प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। जिससे दिव्यांगों को कभी समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है । इस अवसर पर कौशल किशोर, सुशील,रामचंद्र, श्यामा, मानसी , नेकराम, दिनेश कुमार, गुड्डू, अली हसन अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in