केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के जन्मदिवस के अवसर पर 1 जनवरी को उनके अनुयायियों एवं समर्थकों द्वारा इस पावन दिन को “सेवा दिवस” के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में सीहोर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों एवं अस्पतालों में जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया गया।

लोकेशन सीहोर

केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के जन्मदिवस के अवसर पर 1 जनवरी को उनके अनुयायियों एवं समर्थकों द्वारा इस पावन दिन को “सेवा दिवस” के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में सीहोर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों एवं अस्पतालों में जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया गया

इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सहायता पहुँचाना एवं मानव सेवा के माध्यम से श्रीमंत महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान अस्पतालों में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों तथा बस्तियों में रहने वाले गरीब एवं असहाय लोगों को ससम्मान भोजन वितरित किया गया।

इस अवसर पर संजय पाटीदार,

व्यापारी प्रकोष्ठ जिला सह-संयोजक सीहोर एवं प्रदेश सचिव, सिंधिया फैंस क्लब (श्यामपुर, जिला सीहोर) ने कहा कि श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी सदैव सेवा, संवेदना और जनकल्याण की राजनीति के प्रतीक रहे हैं। उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाकर समाज सेवा करना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिंधिया फैंस क्लब के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

आज तक 24 * 7 से विश्वास चंद्रवंशी की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in