इंदौर के भागीरथपुरा में सीवर पानी पीने से हुई लगभग 15 मोतों को लेकर दक्षिण विधानसभा के युवक कांग्रेस ने महाराज वाड़े पर पुतला दहन किया 

इंदौर के भागीरथपुरा में सीवर पानी पीने से हुई लगभग 15 मोतों को लेकर दक्षिण विधानसभा के युवक कांग्रेस ने महाराज वाड़े पर पुतला दहन किया

ग्वालियर पूरे देश में स्वच्छता को लेकर मध्य प्रदेश का इंदौर शहर पिछले कई वर्षों से प्रथम स्थान पर रहा है लेकिन पिछले दिनों नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र भागीरथपुरा में सीवर का पानी पीने से लगभग 15 लोगों की मौत हो गई और 400 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिसको लेकर मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे भारत में मध्य प्रदेश सरकार की आलोचना हो रही है इसी तारतम्य में पिछले दिनों शहर जिला युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन करके पुतला दहन किया था इसी प्रकार आज दक्षिण विधानसभा में युवा नेता मयंक शिवहरे के नेतृत्व में महाराज बाड़े पर दक्षिण विधानसभा की कार्यकर्ताओं द्वारा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा असंवेदनशील बयान के विरोध में रैली निकालकर पुतला दहन किया गया इस अवसर पर युवा नेता मयंक शिवहरे ने बताया इंदौर में 15 लोगों की मौत के बाद भी इंदौर का नगर निगम प्रशासन एवं भाजपा सरकार चुप्पी बांधकर बैठी है वही मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री पत्रकारों को घंटा जैसे शब्द से संबोधित कर रहे हैं यदि शीघ्र ही नगरीय प्रशासन मंत्री का इस्तीफा नहीं लिया गया तो पूरे मध्य प्रदेश में युवक कांग्रेस धरना आंदोलन करेगी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in