महिला शक्ति करण के तहत प्रथम शिक्षा राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई*

*महिला शक्ति करण के तहत प्रथम शिक्षा राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई

संवाददाता कदौरा जालौन।

कदौरा क्षेत्र के ग्राम अलीपुर में प्रथम महिला शिक्षिका और नारी शिक्षा की प्रणेता माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नेहा वर्मा प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य बबीना की उपस्थिति रही जिसमें ग्राम के बुजुर्ग महिलाएं बच्चे सभी उपस्थित रहे ‘भारत में महिला शिक्षा’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जनमेजय, नफीस अहमद ,नीरज ,लखन, चरण सिंह ,मानसिंह ,निर्मल सैनी, हेमंत गौतम, शैलेंद्र कुमार, सुमित सिंघानिया ,विकास सिंघानिया ,रामसेवक , रामराजा, अंजना, सोहेब ,मंसूरी आशीष नाका, बाबा खान,आदि ने

 

 

जयंती समारोह की शुरुआत माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। मुख्य अतिथि समाजसेवी नेहा वर्मा प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य ने फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक बाधाओं के बावजूद शिक्षा के प्रसार और महिला शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला।

 

नेहा वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले के प्रयास आज भी शिक्षा जगत में मार्गदर्शक हैं। उन्होंने बताया कि कठिन सामाजिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने बालिकाओं और वंचित वर्गों की शिक्षा के लिए विद्यालय स्थापित कर समाज में परिवर्तन की नींव रखी।

 

राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने और उन्हें देश के सर्वोने सावित्रीबाई फुले को भारत में नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बताया और कहा कि उनका जीवन वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in