जमुना कालरी में आयोजित स्वर्गीय सुनील कोरी स्मृति जिला स्तरीय ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट–2026 का भव्य समापन खेल भावना, रोमांच और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबलों को देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

जमुना कालरी, अनूपपुर।

जमुना कालरी में आयोजित स्वर्गीय सुनील कोरी स्मृति जिला स्तरीय ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट–2026 का भव्य समापन खेल भावना, रोमांच और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबलों को देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा

महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में बिजुरी और अंबिकापुर की टीमें आमने-सामने रहीं। कड़े संघर्ष के बाद बिजुरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंबिकापुर को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में अनूपपुर पुलिस (मध्यप्रदेश) और कवर्धा (छत्तीसगढ़) के बीच मुकाबला खेला गया। कप्तान प्रभाकर पटेल के नेतृत्व में अनूपपुर पुलिस टीम ने मजबूत सर्विस, सधे हुए डिफेंस और बेहतरीन तालमेल के दम पर कवर्धा टीम को सीधे तीन सेटों में 3–0 से हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया।

यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता मेन दुर्गा पंडाल, वार्ड क्रमांक–04, जमुना कालरी में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभाकर राम त्रिपाठी, महाप्रबंधक जमुना–कोतमा क्षेत्र रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि राम अवध सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पसान उपस्थित रहे। अपने संबोधन में प्रभाकर राम त्रिपाठी ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं और ऐसे आयोजन अनुशासन व टीम भावना को मजबूत करते हैं।

आयोजकों द्वारा विजेता टीम को ₹15,000 की प्रथम पुरस्कार राशि एवं उपविजेता टीम को ₹10,000 की द्वितीय पुरस्कार राशि प्रदान की गई। साथ ही फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फाइनल मुकाबले का निष्पक्ष संचालन निर्णायक मनोज तिवारी, आलोक एवं बृजमोहन तिवारी ने किया, जबकि मैच की आकर्षक और जोशीली कमेंट्री राजकमल एवं लाल बहादुर जायसवाल ने की। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाएँ जमुना वॉलीबॉल कमेटी, जमुना कालरी द्वारा सफलतापूर्वक निभाई गईं।

 

रिपोर्टर दिनेश केवट

अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in