कम राजस्व वसूलने वालों पर निगमायुक्त सख्त, दिया नोटि
ग्वालियर 04 जनवरी 2026।
तय टारगेट से कम राजस्व वसूली करने वाले कर संग्रहकों पर नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय सख्त हो गए है। कम वसूली करने वाले विनियमित प्रभारी कर संग्रहक श्री आशीष सोन को नगर निगम आयुक्त ने नोटिस जारी कर 7 दिन में जबाव मांगा है, संतोषजनक जबाब नहीं पाए जाने पर विनियमित कर्मचारी को सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की जा सकती है।
सम्पत्तिकर एवं राजस्व वसूली को बढ़ाने पर नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय लगातार जोर दे रहे हैं, राजस्व वसूली की समीक्षा में कम वसूली करने वाले कर संग्रहकों को नगर निगम आयुक्त ने नोटिस जारी कर कम वसूली का स्पष्टीकरण मांगा है। समीक्षा बैठक में पाया कि प्रभारी कर संग्रहक श्री आशीष सोन को 4,40349 रुपए की राजस्व वसूली का टारगेट दिया गया था, लेकिन इसके विपरित दिसंबर 2025 तक श्री आशीष सोन सिर्फ 28040 रुपए की वसूूली कर पाए। टारगेट से पिछडऩे वालों के खिलाफ नगर निगम आयुक्त ने सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।


