Skip to main content

Aaj Tak24x7

स्वच्छता की अलख जगाने छात्रों ने उकेरी कलाकृतियां छात्रों को कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने दिए पुरूस्कार 

स्वच्छता की अलख जगाने छात्रों ने उकेरी कलाकृतियां छात्रों को कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने दिए पुरूस्कार

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो

छात्रों को कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने दिए पुरस्कार

 

ग्वालियर।

शहर में स्वच्छता की अलख जगाने के लिए आज छात्रों ने फूलबाग गुरूद्वारा, मोती महल पैलेस तिराहा से नदी गेट चौराहा तक दीवार पर वॉल पेंटिग कर सुंदर-सुंदर कलाकृतियां उकेर कर आमजनों को स्वच्छता का संदेश दिया। प्रतियोगिता के अंत में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने वॉल पेंटिंग को देखा और सभी छात्रों की प्रशंसा की। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव ने विजेता छात्रों को पुरस्कार का वितरण किया ।

स्वच्छता के प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए नगर निगम ने वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता से पूर्व नगर निगम ने वॉल पेंटिंग के लिए दीवार को सफेद रंग से समतल करा दिया था। सुबह 9 बजे से छात्र बड़ी संख्या में वॉट पेंटिंग के लिए पहुुंचे। छात्रों ने दीवार पर सुंदर-सुंदर कलाकृतियों को उकेरा, इसके लिए पहले छात्रों ने स्केच से कलाकृतियों के डिजाइन बनाए बाद में छात्रों ने इनमें रंग भरा।

 

टेबल आदि की निगम ने की व्यवस्था

 

दीवार लगभग 10 फीट ऊंची है, इसके चलते नगर निगम ने वहां पर टेबल की व्यवस्था कर रखी थी, इसके बाद कई छात्रों ने टेबल पर चढक़र वॉल पेंटिंग की।

छात्राएं भी रही आगे

वॉल पेंटिंग में छात्राओं ने भी बढ़-चढक़र हिस्सा लिया, सुबह से ही छात्राएं वॉल पेंटिंग के लिए नदीगेट पर पहुंच गई थीं, वहां पर पहले से ही निगम अधिकारी मौजूद थे, प्रत्येक वॉल पेंटिंग कराने वाले वाले अर्टिस्ट को नगर निगम द्वारा रंग ब्रेश आदि दिए गए थे।

किसी ने उकेरी प्रकृति तो किसी ने दिया शिक्षा का संदेश

वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों को नगर निगम द्वारा कोई टॉस्क नहीं दिया गया था, इसके लिए छात्र अपनी स्वेच्छा से वॉल पेंटिंग करने के लिए स्वतंत्र थे, ऐसे में किसी छात्र ने शिक्षा का संदेश देते हुुए स्कूल जाते हुए बच्चे की पेंटिंग बनाई तो किसी ने प्रकृति की सुरक्षा का संदेश देने के लिए खुला प्रदूषण रहित आसमान और उसमें उड़ते पंक्षियों को दर्शाया तो किसी ने जंगल की सुरक्षा करने का संकल्प दोहराते हुए हरे-भरे पेड़ और उनमें अटखेलियां करते जानवर दर्शाए। तो किसी ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए स्वच्छ नदी में कलरव करते पंक्षियों के चित्र बनाएं। वहीं कई छात्रों ने स्वच्छता का संदेश देने के लिए कचरा टिपर वाहन में ही डालने के चित्र बनाए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्री मुकेश बंसल, सहायक नोडल श्री शैलेंद्र सक्सेना, सहायक नोडल सुश्री विजेता सिंह, एन केप से सुश्री दीपाली पांडे सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

इन्हें मिला पुरस्कार

 

प्रथम पुरुस्कार आयुष रंजन, कुलदीप राजोरिया वॉल नंबर 39 राशि 5100 द्वितीय पुरस्कार राज सिकरवार, रितिका भारती,स्नेहा गुप्ता, वॉल नंबर 24 राशि 3100 एवं तृतीय पुरस्कार इशांत, नेहा, कुमुद,गौरी को वॉल नंबर 31 ने राशि ₹2100 का पुरुस्कार जीता। इसके साथ-साथ अन्य 11 प्रतिभागियों को शांतनु पुरस्कार राशि ₹1100 एवं प्रमाण पत्र दिए गए कराए गए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

*प्रेस विज्ञप्ति* *नई दिल्ली* *15 सितंबर 2026* *केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत मलूकदास जी की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का किया विमोचन* *संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी स्मारक डाक टिकट उनकी भक्ति, सेवा और मानवता के संदेश को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का प्रयास: ज्योतिरादित्य सिंधिया* *रामभक्ति को मानवता और लोककल्याण से जोड़ने वाली संत परंपरा भारत की आत्मा है* नई दिल्ली। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की स्मृति में आयोजित संत समागम के अवसर पर उनके सम्मान में भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री राम कथा एवं संत समागम का भी शुभारंभ हुआ। संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी यह डाक टिकट उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और लोककल्याण की उस समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसने पीढ़ियों को जीवन का मार्ग दिखाया है। इस अवसर पर संत-महात्माओं, पूज्य संत शिरोमणियों, पूज्य स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज, श्री मलूक पीठ सेवा संस्थान न्यास के पदाधिकारियों तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि संतों की वाणी और उनका जीवन भारत की आत्मा को दिशा देने का कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि यह विशेष संयोग है कि जिस संत का हृदय प्रभु श्रीराम की भक्ति में रमा रहा, उनकी स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर हो रहा है। *संत मलूकदास जी की रामभक्ति में समाहित था मानवता का संदेश* सिंधिया ने कहा कि संत मलूकदास जी भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त थे, लेकिन उनकी रामभक्ति केवल पूजा और उपासना तक सीमित नहीं थी। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन का दर्शन बनाया और उसे जन-जन तक पहुंचाया। श्रीराम को उन्होंने कर्तव्य, त्याग, सत्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण के प्रतीक के रूप में देखा। उन्होंने संत मलूकदास जी की प्रसिद्ध पंक्तियों, *“मलूका ऐसी राम की, कृपा भई है मोय। सकल जगत अपना भया, बैरी रहा न कोय॥”* का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पंक्तियों में संत की उस आध्यात्मिक अवस्था का दर्शन होता है, जहां राम की कृपा से अपना और पराया का भेद समाप्त हो जाता है और पूरा संसार अपना लगने लगता है। उन्होंने कहा कि राम की कृपा जब होती है तो परिवार बड़ा होता जाता है, हृदय में वैर समाप्त होता है और सेवा ही साधना बन जाती है। *विरासत और विकास के साथ आगे बढ़ रहा नया भारत* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि गहरा सांस्कृतिक आत्मविश्वास भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी विरासत को आधुनिक विकास के साथ जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक तथा देश की अनेक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पुनर्जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के लिए विकास और संस्कृति एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। भारत आधुनिक भी हो सकता है और अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ भी। तकनीक में अग्रणी बनने के साथ अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखना ही भारत की विशिष्ट पहचान है। *संत मलूकदास जी का संदेश विकसित भारत की मानवीय आधारशिला* सिंधिया ने कहा कि भारत विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन विकास तभी पूर्ण होगा जब उसके केंद्र में मनुष्य होगा। देश की प्रगति में करुणा, अर्थव्यवस्था में अवसर, तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता, शिक्षा के माध्यम से चरित्र निर्माण और समाज के कल्याण के लिए शक्ति का उपयोग ही विकास को सार्थक बनाता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डाक विभाग द्वारा जारी किया गया यह स्मारक डाक टिकट संत मलूकदास जी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्मृति का हिस्सा बनाने का माध्यम है। यह आने वाली पीढ़ियों को उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और मानवता के संदेश से जोड़ने का भी कार्य करेगा।

टॉप स्टोरीज

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in