बुरावली। क्षेत्र के ग्राम बुरावली में श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का ग्रामीणों और समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेता रिफाकत चौधरी के आवास पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम का रिफाकत चौधरी ने शॉल ओढ़ाकर और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राष्ट्र की एकता और अखंडता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि “आज निजी स्वार्थ के चलते समाज को जातियों और धर्मों में बांटने की कोशिशें की जा रही हैं। ऐसी विभाजनकारी सोच के चलते राष्ट्र की एकता के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। हमें ऐसी किसी भी सोच को पनपने नहीं देना है और एकजुट होकर इ…


