Skip to main content

Aaj Tak24x7

विन्ढमगंज: यूपी _झारखंड बॉर्डर पर अनियंत्रित 16 चक्का चेसिस होटल में घुसा , टला बड़ा हादसा।

विन्ढमगंज: यूपी _झारखंड बॉर्डर पर अनियंत्रित 16 चक्का चेसिस होटल में घुसा , टला बड़ा हादसा

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

विन्ढमगंज सोनभद्र। यूपी~झारखंड सीमा क्षेत्र अंतर्गत हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। झारखंड की ओर से आ रही एक 16 चक्के चेसिस अचानक अनियंत्रित होकर एक होटल में घुस गई। हादसे में प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार चेचिस पहले एक साइकल की दुकान को चपेट में लेते हुए सोमारी देवी पत्नी स्व बैजनाथ प्रसाद की होटल में घुस गई, जिससे होटल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आपको बता दें कि इसी होटल से पीड़ित परिवार का जीवन यापन होता था। घटना के समय होटल में मौजूद लोग बाल बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शी आनंद द्विवेदी ने बताया कि 5•6 ग्राहक चाय पी रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार 16 चक्का चेसिस अनियंत्रित होकर साइकिल दुकान को तोड़फोड़ करते हुए होटल की ओर बढ़ आया। जिसे देख ग्राहकों ने अपनी जान बचाकर भागे, वरना ग्राहक भी चपेट में आ सकते और बड़ा हादसा हो सकता था। बताया गया कि चेसिस चालक मिर्गी रोग से ग्रस्त है, जिसे अचानक दौरा पड़ने के कारण वाहन से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गई,गनीमत रहा की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन इस घटना से होटल का भारी नुकसान हुआ है,जिसे लेकर पीड़ित परिवार स्थानीय प्रशासन से होटल की मरम्मत और उचित मुआवजा दिलाने की माग की है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in