Skip to main content

Aaj Tak24x7

उझारी में पुलिया के पास खेत में मिला युवक का शव, कट्टे में पड़ा था आधा ढका शव,शवं मिलने से इलाके में मचा हड़कंप*

*उझारी में पुलिया के पास खेत में मिला युवक का शव, कट्टे में पड़ा था आधा ढका शव,शवं मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

 

अमरोहा जनपद के सैद नगली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत उझारी में उस समय हड़कंप मच गया, जब बिलाल स्कूल के पास एक खेत में पुलिया के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, शव की पहचान उझारी के मोहल्ला बढ़ वाली मस्जिद निवासी 40 वर्षीय इकबाल पुत्र तौसीफ के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक अविवाहित था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। परिजनों का कहना है कि इकबाल शाम करीब 4 बजे से घर से लापता था। बताया जा रहा है कि आसपास पतंग उड़ा रहे बच्चों ने खेत के पास एक कट्टे में पड़ा शव देखा। शव मुंह की तरफ से कट्टे में ढका हुआ था, जबकि पैरों की तरफ से आधा बाहर निकला हुआ था। बच्चों की सूचना के बाद मामला सामने आया।हैरानी की बात यह रही कि शव की पहचान होने के बाद आनन-फानन में शव को घटनास्थल से उठाकर अपने घर ले आए। बाद में सूचना मिलने पर सैद नगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू की।

वहीं पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस संबंध में सैद नगली पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल खेत में कट्टे में शव मिलने की इस घटना से उझारी क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है, संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in