ग्राम पंचायत दत्ता में “जल अर्पण कार्यक्रम” का सफल आयोजन, जल संरक्षण का लिया गया संकल्प

ग्राम पंचायत दत्ता में “जल अर्पण कार्यक्रम” का सफल आयोजन, जल संरक्षण का लिया गया संकल्

विकासखंड किरनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत दत्ता में 06 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत भवन में “जल अर्पण कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जल जीवन मिशन योजना के महत्व को समझाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्री राणा कल्याण सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक प्रतिनिधि श्री राम कुमार राणा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चेतना कुराहे, जनपद सदस्य श्री मुकेश चौहान, जनपद उपाध्यक्ष श्री भुवन भाऊ राहंगडाले, जनपद सदस्य श्री योगराज भास्कर, सांसद प्रतिनिधि श्री चूमेश लिल्हारे, सरपंच श्री दुलीचंद इनवाते, उपसरपंच श्रीमती कौतिका ओमकार खरे सहित समस्त पंच सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल. उइके, एसडीओ श्री रवींद्र हट्टेवार, एसडीओ श्री सत्यम पटेल, ग्राम सचिव श्री रामप्रसाद नागफासे, सहायक सचिव श्री मुकेश मातरे, उपयंत्री मनरेगा श्री बबलू सेन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन से की गई। स्कूली छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद ब्लॉक समन्वयक (PHE) सुश्री श्रुति डहाटे द्वारा जल अर्पण कार्यक्रम का विस्तृत विवरण दिया गया।

जनपद अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य द्वारा अपने उद्बोधन में जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल. उइके ने जल जीवन मिशन योजना के उद्देश्यों और उसके लाभों की विस्तार से जानकारी दी। योजना का तकनीकी परिचय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सब इंजीनियर श्री पराडकर द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान “जल जीवन मिशन” पर आधारित गीत की प्रस्तुति ब्लॉक समन्वयक श्रीमती मोहिनी पटले द्वारा दी गई। इसके पश्चात स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा जागरूकता रैली (प्रभात फेरी) निकाली गई, जिसमें जल संरक्षण के संदेश दिए गए।

जल वंदना एवं जल बंधन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद अध्यक्ष श्री राणा कल्याण सिंग द्वारा पानी की टंकी और नलों पर रक्षासूत्र बांधकर जल संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के लैब केमिस्ट श्री उज्ज्वल द्वारा फील्ड टेस्ट किट (FTK) के माध्यम से पानी की गुणवत्ता जांच का प्रदर्शन किया गया।

जल संरक्षण की शपथ PHE विभाग की श्रीमती शीतल मिश्रा एवं श्रीमती रानी सिंग राजपूत द्वारा दिलाई गई, जिसमें सभी ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की सदस्य श्रीमती पूजा राठौर ने योजना से महिलाओं और बच्चों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों, जैसे समय की बचत और बीमारियों में कमी, के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सहायक सचिव द्वारा “मेरी पंचायत ऐप” का परिचय दिया गया, जबकि सब इंजीनियर श्री पिंकेश मोहारे ने भविष्य की योजनाओं के तहत जलकर (वाटर टैक्स), संचालन एवं रखरखाव योजना (O&M) तथा ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में सरपंच श्री दुलीचंद इनवाते द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन ने ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति नई जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in