Skip to main content

Aaj Tak24x7

बीजपुर पुलिस की बड़ी सफलता, जिला बदर टॉप-10 अपराधी रंजीत सिंह गिरफ्तार

बीजपुर पुलिस की बड़ी सफलता, जिला बदर टॉप-10 अपराधी रंजीत सिंह गिरफ्ता

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी सोनभद्र । सोनभद्र पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना बीजपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर (एचएस), जिला बदर और टॉप-10 अपराधी रंजीत सिंह को बकरहिवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में थाना बीजपुर की टीम सक्रिय थी। सेवकामोड़ पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जिला बदर अभियुक्त बकरहिवा मोड़ पर किसी साधन का इंतजार कर रहा है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने टीम के साथ तत्काल मौके पर घेराबंदी की और दोपहर करीब 1:30 बजे अभियुक्त को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त रंजीत सिंह पिता इंद्रदीप सिंह, निवासी धरतीड़ाड थाना बीजपुर है। उसके खिलाफ वाद संख्या 1111/2024 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत जिला बदर की कार्रवाई की गई थी, लेकिन निर्धारित अवधि पूरी नहीं हुई थी। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उ0नि0 कमलाकान्त पाण्डेय, हे0का0 विपिन यादव, का0 हरिश्चन्द्र और का0 रामप्रकाश यादव शामिल रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in