आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए नगर निगम खोलेगा पांच डॉग शेल्टर होम

आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए नगर निगम खोलेगा पांच डॉग शेल्टर हो

निगम ने एक और एबीसी सेंटर किया प्रारंभ

डॉग बाइट्स से बचने के लिए एडवाइजरी जारी

हेल्पलाइन नम्बर 9238351620 एवं 0751-2438358 पर दें जानकारी

ग्वालियर दिनांक 09 फरवरी 2026- गर्मी का मौसम की शुरूआत हो चुकी है, तापमान के बढ़ने के साथ ही आवारा कुत्तों के काटने की घटनाओं में बढोतरी होना शुरू हो जाती है। नगर निगम ने शहरवासियों को आवारा कुत्तों के आतंक से बचाने के लिए पांच डॉग शेल्टर होम खोले जायेंगे। साथ ही आवारा कुत्तों की बढोतरी को रोकने के लिए एक नया एबीसी सेंटर भी खोला गया और कुत्तों को पकड़ने के लिए एक नई गाड़ी भी चलाई जा रही है। यह बात कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान की अध्यक्षता में आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने आवारा कुत्तों की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में बताया। इसके साथ ही डॉग बाइट्स से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसके साथ ही आवारा कुत्तों की सूचना देने के लिए 9238351620 एवं 0751-2438358 नंबर जारी किए हैं।
कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने बताया कि लक्ष्मीगंज के पीछे कुत्तों का शेल्टर होम प्रारंभ हो गया है। इसके साथ ही नया एबीसी सेंटर भी खोला जा रहा है जिससे कुत्तों की नसबंदी का कार्य और तेज गति से किया जा सके। इसके साथ ही आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए एक नई गाड़ी भी संचालित की जा रही है। नगर निगम आयुक्त ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय की गाइड लाइन की जानकारी देते हुए शहरवासियों से अपील की है कि वह पूर्व से नसबंदी किए गए कुत्तों जिनके कान कटे हों, पालतु कुत्तों 6 माह से छोटे श्वानों वाली मादा को पकड़ने से संबंधित शिकायतें पोर्टल पर दर्ज नहीं कराएं।

यह एडवाइजरी जारी की

नगर निगम द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में कुत्तों के काटने से बचने के लिए कुछ जानकारियां दी गई हैं । जिसमें बताया गया है कि आवारा कुत्तों को न छेड़ें, कुत्तों को पत्थर मारना चिढाना या उन्हें भगाना खतरनाक हो सकता है। कुत्तों की सीधे आंखों में न देखें कुत्ते इसे आकामकता समझते हैं। आवारा श्वान यदि कोई खाद्य पदार्थ खा रहा है तो उसे बिल्कुल परेशान न करें। कुत्तों के पास शांत रहें , अगर कोई कुत्ता आपके पास आए तो न भागें, न चिल्लाएं। कुत्ता गुरराए तो धीरे-धीरे पीछे हटें, लेकिन पीठ न दिखाएं। बच्चों को सिखाएं कि वे किसी अनजान या आवारा कुत्ते के पास न जाए।

पालतू जानवरों के मालिकों के लिए यह है जरूरी

नगर निगम द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया है कि पालतू कुत्तों का समय पर टीकाकरण (विशेष रूप से रेबीज का) लगवाए। पालतू कुत्ते को पट्टे से घुमाएं और आक्रामक आवारा कुत्तों से दूर रखें।

कुत्ता काट ले तो यह करें

आवारा कुत्ता काट ले तो घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से कम से कम 10 मिनट तक धोए। एंटीसेप्टिक लगाएं और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। घटना की सूचना ग्वालियर नगर निगम या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को दें।

एंटी रेबीज एवं निःशुल्क नसबंदी के लिए इस नंबर पर दें सूचना

नगर निगम सीमा क्षेत्र में आवारा श्वानों की निःशुल्क नसबंदी एवं एंटी रेबीज टीकाकरण हेतु ए.बी.सी. सेन्टर के हेल्पलाईन नम्बर 9555676921 पर कॉल या व्हाट्सएप पर सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक मैसेज भेज सकते है।
सूचना क्र./279/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in