बस्ती में स्थापित गरिमा गृह का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया*राज्यपाल आनंदीबेन पटेल!*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज‌ तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

*बस्ती में स्थापित गरिमा गृह का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया*राज्यपाल आनंदीबेन पटेल!

बस्ती – उत्तर प्रदेश की मा. राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल द्वारा जनपद बस्ती में स्थापित गरिमागृह का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मा. राज्यपाल ने ट्रान्सजेण्डर समुदाय के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा एवं सामाजिक सहभागिता को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होने कहा कि समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारी है तथा ट्रान्सजेण्डर समुदाय को सम्मानजनक जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम की शुरूआत मा. राज्यपाल के गरिमागृह बस्ती आगमन के साथ हुयी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी इन्दिरा चैरिटेबल सोसाइटी अजय कुमार पाण्डेय द्वारा राज्यपाल महोदया का स्वागत किया गया। इसके उपरान्त मा. राज्यपाल महोदया द्वारा गरिमागृह का उद्घाटन कर परिसर का निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली गयी। उद्घाटन के बाद मा. राज्यपाल ने कार्यक्रम स्थल पर आसन ग्रहण किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत हुयी। कार्यक्रम में राज्यपाल महोदया का सम्मान पॉच विशेष बच्चियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इसके पश्चात् उत्तर प्रदेश में ट्रान्सजेण्डर समुदाय के उत्थान हेतु मा. राज्यपाल महोदया के योगदान पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह द्वारा सराहा गया। इसके बाद ट्रान्सजेण्डर समुदाय एवं समाज विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिको द्वारा प्रश्न पूछे गये और समाज में समावेसी सोच, समान अवसर तथा संवेदनशीलता बढाने पर सार्थक चर्चा हुयी। मा. राज्यपाल ने कहा कि ट्रान्सजेण्डर समुदाय को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समाज में सकारात्मक वातावरण बनाना आवश्यक है तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाना चाहिए। उन्होने समाज से ट्रान्सजेण्डर समुदाय को स्वीकार करने, भेद-भाव न करने और उन्हें सम्मान देने का आह्रवान भी किया। उन्होने कहा कि ट्रान्सजेण्डर जन्म से ही होते है और उन्हें घर में रखना चाहिए। उन्हें शिक्षा, रोजगार के अवसर प्रदान करने पर जोर दिया ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके। यह पहल बस्ती से शुरू हुयी है। बस्ती में अच्छा कार्य शुरू हुआ है। मै चाहती हूॅ कि कोई बच्चा ट्रान्सजेण्डर पैदा होता है तो उसे घर में रखें, पड़ोस वाले टीका टिप्पणी न करे। यह पूण्य का कार्य है। उन्होने कहा कि इस समुदाय के लोग पढ-लिखकर शिक्षा प्राप्त करें, समाज आपको स्वीकार करने के लिए तैयार है। इन्दिरा चैरिटेबल ट्रस्ट के अजय पाण्डेय इस दिशा में अच्छा कार्य कर रहे है।

कार्यक्रम के दौरान मा. राज्यपाल द्वारा चुनौतिया मुझे पसन्द है, पुस्तिक की दो हस्ताक्षरित प्रतियॉ उत्कृष्ठ कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के दो महानुभावों को प्रदान की गयी। मा. गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने भी अपने विचार प्रस्तुत कियें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in