रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
*थाना सोनहा पुलिस द्वारा गुमशुदा लड़के को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
दिनांक 09.02.2026 को रात्रि में PRV 7838 द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम धौरहरा क्षेत्र में एक लड़का जो अपना नाम पता बताने में असमर्थ है, मानसिक रूप विछिप्त लग रहा है । इस सूचना पर सोनहा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर सुरक्षार्थ हेतु चौकी असनहरा थाना सोनहा जनपद बस्ती लाया गया व उक्त गुमशुदा लड़के के परिजन के तलाश हेतु सोशल मीडिया से प्रचार प्रसार करने के परिणाम स्वरूप ज्ञात हुआ की गुमशुदा लड़के का नाम रामू पुत्र तिलक राम वर्मा निवासी ग्राम हतवा थाना धानेपुर जनपद गोंडा उम्र 17 वर्ष है व लड़के के परिजन द्वारा थाना धानेपुर जनपद गोंडा में मु0अ0सं0 32/26 धारा 137(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया है । उचित माध्यम से थाना धानेपुर से सम्पर्क कर उसके परिजन को सूचना दिया गया , सूचना पाने के उपरांत रामू उपरोक्त के परिजन चौकी असनहरा उपस्थित आये जिनको रामू उपरोक्त को सकुशल सुपुर्द किया गया । व हिदायत किया गया की आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु अपने लड़के रामू को थाना धानेपुर जनपद गोंडा के समक्ष प्रस्तुत करेंगे तथा उक्त मुकदमे के विवेचक उ0नि0 श्री रुदल प्रसाद दुबे थाना धानेपुर जनपद गोंडा को भी अवगत कराया गया ।
*बरामद लड़के का नाम पता –*
1. रामू पुत्र तिलक राम वर्मा निवासी ग्राम हतवा थाना धानेपुर जनपद गोंडा उम्र 17 वर्ष
*बरामद करने वाले पुलिस टीम –*
1.थानाध्यक्ष महेश सिंह थाना सोनहा जनपद बस्ती।
2.उ0नि0 जितेन्द्र कुमार थाना सोनहा जनपद बस्ती।
3.हे0का0 आनन्द प्रताप चौरसिया थाना सोनहा जनपद बस्ती।
4.का0 रामभगत यादव थाना सोनहा जनपद बस्ती।


