Safer Internet Day 2026 के अवसर पर एनआईसी औरैया द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला एवं क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित।*

*Safer Internet Day 2026 के अवसर पर एनआईसी औरैया द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला एवं क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित।

औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा

*औरैया, 10 फरवरी 2026*/ जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में Safer Internet Day 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी), औरैया द्वारा एक दिवसीय जागरूकता एवं कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य इंटरनेट एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं नैतिक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग जागरूकता एवं जिम्मेदारी के साथ करें। साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों से यह भी आग्रह किया कि वे सप्ताह में एक दिन “डिजिटल फास्ट” अपनाएँ, जिससे अनावश्यक डिजिटल निर्भरता कम हो सके और एक सुरक्षित, संतुलित एवं स्वस्थ डिजिटल भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, औरैया पवन तिवारी द्वारा प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, डेटा गोपनीयता तथा AI के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने कहा कि डिजिटल तकनीकों का विवेकपूर्ण एवं जिम्मेदार उपयोग ही एक सुरक्षित एवं उत्तरदायी डिजिटल समाज के निर्माण का आधार है। उन्होंने प्रतिभागियों से साइबर अपराधों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियाँ अपनाने तथा सुरक्षित इंटरनेट व्यवहार को दैनिक जीवन में सम्मिलित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का थीम “Smart Tech, Safe Choices – Exploring the Safe and Responsible Use of Artificial Intelligence” रहा। कार्यशाला के दौरान एनआईसी औरैया द्वारा तकनीकी प्रस्तुतियाँ दी गईं तथा प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता विषय पर एक क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज़ प्रतियोगिता के अंकुर गुप्ता, दीपक कुमार एवं शैलेश कुमार सक्सेना को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागी के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यशाला में ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक विपिन पाल, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पंकज कुमार, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र सिंह पटेल, प्रधानाचार्य कमलेश पाण्डेय , बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकगण आदि भी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in