Skip to main content

Aaj Tak24x7

पेंशनर्स के आंदोलन का आगाज दिनांक 11 फरवरी 2026 को मप्रविमं पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा का पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर बिजली नगर गेट एटीएम पर एक दिवसीय धरना /प्रदर्शन ठीक 12:00 बजे से 4.00 बजे तक आयोजित हुआ ।

 पेंशनर्स के आंदोलन का आगाज दिनांक 11 फरवरी 2026 को मप्रविमं पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा का पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर बिजली नगर गेट एटीएम पर एक दिवसीय धरना /प्रदर्शन ठीक 12:00 बजे से 4.00 बजे तक आयोजित हुआ

 

 

धरना /प्रदर्शन के औचित्य पर चर्चा में विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय अशोक कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों (01) पेंशनर्स को पेंशन की गारंटी सहित पेंशन का भुगतान शासकीय कोषालय से करने की व्यवस्था व (02)मंहगाई राहत का भुगतान केंद्र के समान दर व तिथि से भुगतान की व्यवस्था के संबंध में हैं उन्होंने इन दो प्रमुख मांगें क्यों जरूरी है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उपस्थित पेंशनर्स साथियों से संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आगामी आंदोलन में तन मन धन से सहयोग की अपील की गई ः इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री आशुतोष अवस्थी प्रांतीय सचिव श्री सुनील गार्गव कोषाध्यक्ष श्री डी के डाले कार्यकारिणी सदस्य श्री पी आर बंड द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ जिला भोपाल के महासचिव श्री के के मीना शाखा अध्यक्ष बी आर मानकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दिनेश सक्सेना श्री एम ए खान संरक्षक श्री एम एस भारके कार्यवाहक अध्यक्ष श्री अरविंद सीठा श्री जगदीश पवार श्री एम एल सोनी कोषाध्यक्ष श्री के के मनमारे आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए गए। धरना /प्रदर्शन के अंतिम चरण में एक ज्ञापन जो माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित हैं को मुख्य महाप्रबंधक भोपाल क्षेत्र को सौंपते हुए मांग की गई कि ज्ञापन अनुशंसा सहित माननीय मुख्यमंत्री महोदय को प्रेषित करने की व्यवस्था करेंगे। धरना /प्रदर्शन में लगभग 250 से अधिक संख्या में पेंशनर्स की उपस्थिति दर्ज की गई ः धरना प्रदर्शन के दौरान चाय पान की व्यवस्था विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ द्वारा की गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in