औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा
गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद पाकर परिवारीजनों के चेहरों पर आई मुस्कान
समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 13 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 10 औरैया शहर से लगभग 4 किलोमीटर दूरी पर पश्चिम दिशा में स्थित ग्राम-धीरजपुर, औरैया निवासी आर्थिक रूप से कमजोर हरिजन समाज की तारावती व कमल शंकर जोकि घरों में पुट्टी पेंट, मजदूरी करके अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं
उनकी बेटी जरूरतमंद किरन का शुभ विवाह बबीना-औरैया निवासी चि. देवकरन के साथ दिनांक 15 फरवरी-2026 को संपन्न होना है
आर्थिक संकट होने के कारण समिति परिवार के सदस्यों ने विवाह में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया था, आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव मदद करने वाली
समाजसेवी संस्था विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने आज दिनांक 13 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 10 बजे ग्राम-धीरजपुर स्थित किरन के दरवाजे पहुंचकर “सखी ग्रुप” की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई के साथ “सखी ग्रुप” की सदस्यों ने किरन के मस्तक पर रोली चावल से तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करते हुए उसका हृदय से अभिनंदन किया, उसके उपरांत समिति व जन सहयोग से उसको साड़ियां, ज्वेलरी, 10 किलो गेहूं का आटा, सूट, स्टील के बर्तन, ऊनी कंबल, बेडशीट, केसरोल, कुकर, नाश्ता किट, सीलिंग फैन, कटोरी सैट, प्रेस, चूड़ी कंगन सैट, पुडिंग सेट, जेंट्स व लेडीज घड़ी, चाय कप सैट, कांच की कटोरी सेट, टिफिन, बिछिया, श्रृंगार सामग्री आदि गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद की गयी
आज जरूरतमंद किरन 69 वीं लाभार्थी की शादी में भरपूर मदद की जा रही हैं, जिससे समिति के सदस्यों व सहयोगी दानदाताओं को अपार आनन्द की अनुभूति हो रही है
समिति के संस्थापक “औरैया रत्न” आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सर्व समाज के जरूरतमंदों की यह सेवा आगे भी जारी रहेगी
मदद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बैंक से संजय अग्रवाल, सखी ग्रुप की संरक्षक बबिता गुप्ता, सीता पोरवाल, संगीता भदौरिया,सतीश पोरवाल, समिति के अध्यक्ष रानू पोरवाल, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, महिलाएं व ग्रामीण लोग मौजूद रहे



