शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
आज दिनांक 13.02.2026 को थाना दुबौलिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बसंतपुर की एक लड़की जो आज सुबह घर से बिना बताएं निकलकर पैदल ही अपने ननिहाल थाना हरैया जनपद बस्ती जा रही थी। अभिभावक के साथ न होने पर थाना दुबौलिया पुलिस द्वारा उक्त लड़की को थाना स्थानीय पर लाकर, उसके माता-पिता/घर के बारे में पूछताछ कर उसके माता-पिता/परिजनों को सूचित किया गया जो थाना स्थानीय पर उपस्थित आए। जिन्हें उनकी लड़की को सकुशल/सही-सलामत सुपुर्द किया गया। गुमशुदा लड़की को उसके माता-पिता/परिजन पाकर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती पुलिस की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बरामद करने वाली पुलिस टीम-
1- उ0नि0 भवानी प्रसाद मिश्रा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।
2-का0 अमरजीत सरोज थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।
3-म0का0 निकिता थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।



