Skip to main content

Aaj Tak24x7

सतना में श्रद्धेय दयानंद कुशवाह जी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह हुए शामिल

 

सतना, 13 फरवरी 2026। नारायण सिंह कुशवाह ने अपने सतना प्रवास के दौरान टाउन हॉल में आयोजित पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) श्रद्धेय दयानंद कुशवाह जी की श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी में सहभागिता की। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने दयानंद कुशवाह के व्यक्तित्व, समाज के प्रति उनके समर्पण और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्मरण किया। मंत्री जी ने कहा कि उन्होंने जीवनभर वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाया और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी ने उनके योगदान को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि श्रद्धेय दयानंद कुशवाह जी का जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्रीमती प्रतिमा बागरी जी राज्यमंत्री मध्यप्रदेश,श्री गणेश सिंह जी सांसद, श्री भगवती प्रसाद पाण्डेय जी भाजपा जिलाध्यक्ष, श्री सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा जी विधायक सतना, श्री सुरेंद्र सिंह गहरवार जी विधायक चित्रकूट, श्री राजेंद्र सिंह जी अमरमटन विधायक, श्री नरेंद्र त्रिपाठी जी पूर्व जिलाध्यक्ष, श्री राम लखन पटेल जी, श्रीमती सुषमा परिहार जी, श्री मनीष तिवारी जी, श्री अशोक कोल जी, श्री राकेश मौर्य जी, श्री के.के. कुशवाहा जी, श्री राजेंद्र कुशवाहा जी, श्री बृजेंद्र कुशवाहा जी, श्री गेंदलाल पटेल जी और कुशवाहा समाज एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in