आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सिंगरौली
सिंगरौली,दिनांक 13/02/2026 को विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत हटवा में बहु. प्राथ. कृषि साख सहकारी समिति बी पैक्स मर्या. हटवा का शुभारंभ विश्वामित्र पाठक विधायक विधानसभा क्षेत्र सिहावल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में माँ भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई तत्पश्चात पूजा अर्चना, मंत्रोच्चार के साथ शिला पट्टिका का अनावरण एवं फीता काटकर समिति का शुभारंभ हुआ। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि का शाल श्रीफल एवं अभिनन्दन पत्र देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि इस क्षेत्र के किसान खाद बीज एवं समिति में आवश्यक कार्यों हेतु दूर दूर भटकते थे समय पर खाद बीज नहीं मिल पाता था। अब हटवा में समिति प्रारंभ हो जाने से किसानों ग्रामीण जनों को आसानी से सुविधा उपलब्ध होगी। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए विधानसभा क्षेत्र में 5 नई समितियां स्वीकृत कराई गई है।मुख्य अतिथि ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सहकारिता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हमारी सरकार में लोगों की उन्नति एवं विकास सर्वोपरि है तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित है। मुख्य अतिथि ने कहा कि कृषि के लिए पानी की समुचित उपलब्धता की आवश्यकता होती है। गुलाब सागर नहर का निर्माण चल रहा है, क्षेत्र के कई ग्रामों में सीतापुर माइक्रो से सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्य अतिथि ने सहकारिता से जुड़ी योजनाओं केसीसी से शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, गैस सिलेंडर, खाद बीज हेतु ऋण, स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रतानुसार आगे आकर लाभ लेने की अपील की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बहरी पुष्पेंद्र पाण्डेय, अशोक शुक्ला समिति अध्यक्ष, गणेश चन्द्र वंशी सीईओ सहकारिता, राजेश सिंह जनपद सदस्य, मनोज सिंह सरपंच प्रतिनिधि हटवा, बैकुंठ सिंह, राजेश पाण्डेय टीआई, सुखराम कुशवाहा, दिलराज सिंह, अनिल पाण्डेय, अशोक शर्मा शाखा प्रबंधक बहरी, देवीशंकर सिंह, अवधेश सिंह, अजय सिंह, गंगा साहू, छविलाल रावत, लक्ष्मण सिंह समिति प्रबंधक हटवा, संतोष सिंह, मंगलेश्वर सिंह, सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



