Skip to main content

Aaj Tak24x7

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पावन महापर्व राम जानकी शिव मंदिर में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा-भाव के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही और पूरे वातावरण में “हर हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पावन महापर्व राम जानकी शिव मंदिर में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा-भाव के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही और पूरे वातावरण में “हर हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्री सुरेश पोद्दार जी, श्री शंभूनाथ झा जी, नितेश पोद्दार जी एवं अनु मिश्रा जी द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनकी सराहनीय प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।

मंदिर समिति एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं भव्य रहा।

 

रिपोर्टर दिनेश केवट

अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in