Skip to main content

Aaj Tak24x7

निगमायुक्त ने किया सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश  

निगमायुक्त ने किया सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

ग्वालियर दिनांक 18 फरवरी 2026- नगर निगम ग्वालियर द्वारा बनाई जा रहीं सड़कों के निर्माण कार्य का निरीक्षण निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री श्री बीबी चंसोलिया, क्षेत्रीय अधिकारी श्री विपिन दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने क्षेत्रीय कार्यालय 15 के अंतर्गत ऊॅट पुल से गस्त का ताजिया तक बनाई जा रही रोड का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय 19 के अंतर्गत पाटनकर चौराहा से दौलतगंज महाराजबाडा शासकीय प्रेस तक बन रही सड़क का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से उक्त सड़क की जानकारी ली एवं कार्य शीघ्र गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सराफा पुलिस चौकी से गस्त का ताजिया तक वाटर लाइन डलनी है जिसका कार्य बंद मिलने पर कार्य को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अन्य स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सूचना क्र./314/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in