प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 स्वीकृत: 1357 हितग्राहियों की पहली किस्त मिली*

आज तक 24 x7मनीष शर्मा की रिपोर्ट बैरसिया

*प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 स्वीकृत: 1357 हितग्राहियों की पहली किस्त मिल

बैरसिया। नगर पालिका परिषद बैरसिया द्वारा बुधवार को बाल बिहार परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के बीएलसी घटक अंतर्गत 1357 पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रत्येक हितग्राही के खाते में प्रथम किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपए की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। नगर पालिका परिषद द्वारा इससे पूर्व भी 121 पात्र हितग्राहियों को एक करोड़ 21 लाख रुपए की राशि उनके खातों में अंतरित की जा चुकी है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, पूर्व विधायक भक्तपाल सिंह राठौड़ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकुंवर नौरंग गुर्जर, उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट एवं भाजपा जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष श्रीमती जया साहू विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थीं।

*“हर जरूरतमंद को मिलेगा पक्का मकान” – तनुश्री कुलदीप सिंह राठौड़”*

नगर पालिका परिषद बैरसिया की अध्यक्ष श्रीमती तनुश्री कुलदीप सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान हर व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है, जिनमें मकान सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि यह परिवार को सुरक्षा और सम्मान देता है। उन्होंने कहा कि बैरसिया के 18 वार्डों में कोई भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित न रहे, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक 1478 हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराए जा चुके हैं और भविष्य में एक हजार और पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने हितग्राहियों से अपील की कि वे गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से अपने आवास का निर्माण पूर्ण करें।

*“डबल इंजन सरकार का लक्ष्य—हर गरीब को अपना घर” – विधायक विष्णु खत्री*

क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हर गरीब परिवार के सिर पर पक्का छत हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में लाखों परिवारों का घर का सपना साकार हुआ है और बैरसिया भी इस अभियान में पीछे नहीं है। विधायक ने कहा कि यह योजना केवल मकान नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षित भविष्य देने का माध्यम है। उन्होंने नगर पालिका की टीम की सराहना करते हुए कहा कि पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाना सराहनीय कार्य है।
जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजमल गुप्ता, माखन लाल सर्राफ, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष हरि कुशवाह, पूर्व उपाध्यक्ष बलराम रत्नाकर, सभी पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र सक्सेना, राजस्व निरीक्षक जाहिद अली, स्वच्छता निरीक्षक संजीव गुप्ता सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हितग्राहियों के चेहरों पर अपने पक्के घर के सपने को साकार होते देखने की खुशी साफ झलक रही थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से बैरसिया में आवासहीन परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की ओर एक मजबूत कदम मिला है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in