*मंडलीय रैली में औरैया बना आल ओवर चैंपियन
औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा
औरैया –बेसिक शिक्षा परिषद की मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 26 इटावा के ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुई। जिसमें जनपद औरैया ने इतिहास रच कर प्राथमिक स्तर व जूनियर स्तर दोनों वर्गों में चैंपियन ट्राफी हासिल की । जिला व्यायाम शिक्षक मनीष मिश्रा ने बताया कि मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 – 26 में औरैया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार के मार्गदर्शन में व जनपद से नोडल अधिकारी नामित प्रवीण कुमार खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में औरैया जनपद ने प्रतिभाग किया । जिसमें
प्राथमिक स्तर पर औरैया आल ओवर चैंपियन जूनियर स्तर पर औरैया आल ओवर चैंपियन रहा । प्रथम दिन
प्राथमिक स्तर 100 मीटर दौड़ रागनी गोल्ड 100 मी अतुल गोल्ड 50 मी अतुल सिल्वर 200 मी अतुल गोल्ड
400 मी सपना सिल्वर 400 मी रोहित गोल्ड बालक कबड्डी गोल्ड बालिका कबड्डी गोल्ड लंबी कूद रोहित गोल्ड
तथा जूनियर स्टार में 100 मी मुस्कान गोल्ड 100 मी अभिषेक सिल्वर 200 मीटर अभिषेक गोल्ड400 मी अरुण कुमार गोल्ड 400 मी मुस्कान सिल्वर
लंबीकूद अभिषेक सिल्वर लंबी कूद मुस्कान सिल्वर मिला । इसी प्रकार द्वितीय दिवस में जूनियर स्तर में
600 मी उमा देवी सिल्वर गोला फेंक पियूष ब्राउंस कुश्ती आदिल गोल्ड
कुश्ती अभिषेक गोल्ड कुश्ती अर्पित गोल्ड कुश्ती दिव्या गोल्ड कुश्ती पियूष गोल्ड कुश्ती बर्षा पाल गोल्ड कुश्ती आकांक्षा पाल गोल्ड खो खो बालिका गोल्ड खो खो बालक गोल्ड कबड्डी बालक सिल्वर योगासन बालक सिल्वर योगासन बालिका सिल्वर
चक्का फेंक सुप्रिया ब्राउज़ ऊंची कूद ममतेश सिल्वर ऊंची कूद उमा देवी गोल्ड रिले रेस बालक 100*4 गोल्ड
रिले रेस बालका 100*4 सिल्वर जिला व्यायाम शिक्षक मनीष मिश्रा ने बताया की मंडलीय रैली में स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी प्रतिभागी आगामी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अयोध्या में प्रतिभाग़ करेंगे । इस अवसर पर डाइट प्राचार्य गंगा सिंह राजपूत, प्राथमिक के सभी शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने व समस्त खेल संघों ने जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस प्रतियोगिता में जिला व्यायाम शिशिका रश्मि मनोज व समस्त ब्लॉक व्यायाम शिक्षक व आधा सैकड़ा पीटीआई व विद्यालयों के प्रधानाध्यापक कोच शिक्षक मौजूद रहे ।



