कलेक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक*

आज तक 24 भोपाल से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

कलेक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

*एस एन सी यू में होने वाली हर नवजात शिशु की मृत्यु के कारणों की जांच के निर्देश दिए*

*ओ टी कॉम्प्लेक्स में एआई बेस्ड इन्फेक्शन कंट्रोल तकनीक हो सकती है बेहतर विकल्प*

जिला स्वास्थ्य समिति बैठक का आयोजन 20 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय में किया गया। जिसमें कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील सोलंकी, स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों और शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि एस एन सी यू में होने वाले हर बच्चे की मृत्यु के मूल कारणों की समीक्षा की जाए ताकि उन्हें समय रहते प्रबंधन कर नवजात मृत्यु दर को किया जा सके । डेथ ऑडिट में गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं के साथ-साथ प्रसव के दौरान हुई जटिलताओं को भी शामिल किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर व लेबर रूम में इनफेक्शन कंट्रोल की चेकलिस्ट का अनिवार्य रूप से पालन किया जावे । इन्फेक्शन कंट्रोल प्रक्रिया को बेहतर करने के लिए ए आई बेस्ड तकनीक को शामिल करने पर विचार किया जाए, ताकि ह्यूमन एरर की संभावना न्यूनतम हो।

कलेक्टर ने टीकाकरण जागरूकता के लिए हितग्राहियों से फीडबैक लेने के निर्देश दिए। साथ ही ए एन सी पंजीयन बढ़ाने, हाई रिस्क गर्भवती के चिन्हांकन , समय पर रेफरल, सुरक्षित प्रसव सेवाओं के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने बैठक में अवगत करवाया कि वृद्धजनों की गृह आधारित स्वास्थ्य देखभाल के लिए होप कार्यक्रम के तहत 902 वृद्धजन चिह्नित किए जा चुके हैं। नर्सिंग ऑफिसर्स द्वारा अब तक 560 वृद्धजनों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जा चुकी हैं। इस कार्यक्रम के तहत 7 वे, 14 वे और 21 वे दिन में स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बुजुर्गों को घर जाकर सेवाएं दी जाती हैं ।

इस अवसर पर आयोजित जिला पोषण समिति बैठक में महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण के लिए दी जारी सेवाओं की जानकारी दी । कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग को संयुक्त रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

67% LikesVS
33% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in