पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर सल्टौआ में विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर सल्टौआ में विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्

बस्ती। मण्डलों में आयोजित होने वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों को लेकर रविवार को सल्टौआ ब्लॉक सभागार में विधानसभा स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रुधौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 6 मण्डलों के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण महाअभियान की व्यवस्थाओं की समीक्षा, रूपरेखा निर्धारण एवं मण्डलवार जिम्मेदारियां तय करना रहा।

बैठक को पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, पुष्करादित्य सिंह एवं दुष्यन्त विक्रम सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने में प्रशिक्षण की भूमिका पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान प्रत्येक मण्डल की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित की गईं, जिससे कार्यक्रम का सुचारु एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर प्रशिक्षण महाअभियान के जिला सह संयोजक अमृत कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं कार्यपद्धति से अवगत कराना है। साथ ही वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी देना भी प्रशिक्षण का अहम हिस्सा रहेगा। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक एवं AI के माध्यम से कार्यकर्ताओं को समय-समय पर अपडेट किया जाएगा। प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत मंडल स्तर पर 24 घंटे का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जिससे संगठन की जड़ें और अधिक सुदृढ़ होंगी।

अमृत कुमार वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है, क्योंकि व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है। उन्होंने इस अभियान को संगठन सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व के स्तर पर समृद्ध करेगा। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के दर्शन को भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति की आधारशिला बताया।

बैठक में मनोज ठाकुर, राम उग्रह जायसवाल, ओम प्रकाश शुक्ल, प्रशान्त सिंह, चंद्रभान गुप्ता, विजय पाण्डेय राजू, रिन्कू सिंह, नीरज पाण्डेय, राजकुमार चौरसिया, श्यामनाथ चौधरी, राम निवास गिरी, सुधाकर सिंह, कृपाशंकर श्रीवास्तव, सुरेश भट्ट, राजकुमार सोनी, बलराम तिवारी, जमुना पाण्डेय, उमेश कन्नौजिया, राजकुमार चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in