होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

दुद्धी में होली शांति समिति बैठक आयोजित, ड्रोन कैमरों से रहेगी नजर – सीओ

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

दुद्धी सोनभद्र।  बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने की। विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए।
क्षेत्राधिकारी राय ने निर्देश दिए कि होली सभी सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। नई परंपराएं शुरू न हों, पुरानी रीतियों का ही पालन हो। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनाती रहेगी, साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग और ड्रोन कैमरों से कड़ी निगरानी की जाएगी। उन्होंने अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की। सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। नगर में सफाई, पेयजल व बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश भी जारी किए।
बैठक में नगरपंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल कानू, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, पंकज जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes