रिपोर्टर पवन कुमार श्रीवास्तव आज तक 24 * 7 टीवी न्यूज़ चैनल जिला संवाददाता बस्ती
आज दिनांक 24.02.2026 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना बस्ती डा0 शालिनी सिंह मय पुलिस टीम द्वारा पति-पत्नी के 04 जोडे 1.रंगीता पत्नी राघवेंद्र निवासिनी वेवसुही थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती 2. पूजा पत्नी राजेश निवासिनी रखिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती 3. सपना पत्नी मार्कण्डेश्वर निवासिनी माट थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर 4. सुभावती पत्नी धर्मेंद्र निवासिनी बिहरा थाना हरैया जनपद बस्ती को उनके बीच विभिन्न कारणों से हो रहे मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से खराब चल रहे थे। अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने हेतु तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया। जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।



