Skip to main content

Aaj Tak24x7

दोषी शिक्षकों पर कार्यवाही की मांग

संवाददाता– धर्मेंद्र पाटीदार आनंदपुर

ग्राम नसोवर्री निवासी छात्र सागर कुर्मी, जो शासकीय हाई स्कूल जावती में शिक्षकों की कथित लापरवाही के कारण 10वीं बोर्ड परीक्षा में बैठने से वंचित रह गया, ने अपने परिजन एवं शुभचिंतकों के साथ लटेरी पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) नितिन जैन को आवेदन सौंपा।

आवेदन में छात्र ने बताया कि उसने नियमानुसार परीक्षा फार्म भरा और परीक्षा शुल्क भी जमा किया था, जिसकी रसीद उसके पास मौजूद है। इसके बावजूद शाला प्रबंधन द्वारा समय पर आवश्यक कार्यवाही नहीं की गई और उसे प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया। प्रवेश पत्र न मिलने के कारण वह 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सका, जिससे उसका एक वर्ष और भविष्य दोनों प्रभावित होने की आशंका है।

छात्र ने आरोप लगाया कि उसने कई बार शाला में संपर्क किया, लेकिन उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अंततः परीक्षा तिथि निकल जाने के बाद वह परीक्षा से वंचित रह गया। इस घटना से छात्र एवं उसके परिजनों में गहरा आक्रोश है।

छात्र, परिजन एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी शिक्षकों एवं संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए तथा छात्र के हित में उचित निर्णय लिया जाए, ताकि उसके भविष्य के साथ न्याय हो सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in