आगामी वर्ष 2026 का प्रथम चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि तदनुसार 3 मार्च 2026 मंगलवार को घटित होगा।

लोकेशन कन्नौद

संवाददाता गणेश जायसवाल

आज तक 24×7

आगामी वर्ष 2026 का प्रथम चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि तदनुसार 3 मार्च 2026 मंगलवार को घटित होगा

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह खगोलीय घटना पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र एवं सिंह राशि के अंतर्गत संचरित होगी। भारतवर्ष में यह ग्रहण ग्रस्तोदय स्वरूप में परिलक्षित होगा, जिसका अर्थ है कि चंद्र देव का उदय ग्रहण की अवस्था में ही होगा। इस ग्रहण का सूतक काल प्रातः 6:20 बजे से ही प्रभावी हो जाएगा। ग्रहण का प्रारंभ अपराहन् 3:20 बजे नियत है तथा इसका मोक्ष (समाप्ति) सायं 6:47 बजे होगा। भारत के अतिरिक्त इसका दृश्य क्षेत्र पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका तथा प्रशांत महासागरीय क्षेत्र रहेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की इस युति का विभिन्न राशियों पर पृथक-पृथक प्रभाव दृष्टिगोचर होगा। मेष राशि हेतु यह मानसिक व्याधि, वृषभ हेतु सुखद अनुभूति, मिथुन हेतु अर्थ लाभ तथा कर्क राशि के जातकों के लिए शत्रु भय का कारक बनेगा। सिंह राशि के जातकों के लिए यह कष्टकारी सिद्ध हो सकता है, अतः उन्हें विशेष सावधानी बरतनी होगी। कन्या राशि में अशांति एवं तुला में लाभ के योग हैं। जहाँ वृश्चिक राशि को सुख की प्राप्ति होगी, वहीं धनु राशि को मानहानि एवं मकर राशि को शारीरिक क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। कुंभ राशि हेतु यह स्त्री पक्ष से कष्टकारी तथा मीन राशि हेतु सुख-शांति प्रदायक रहेगा। शास्त्रानुसार, सिंह राशि के जातकों हेतु ग्रहण का दर्शन वर्जित है तथा गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दुष्प्रभाव से रक्षा हेतु विशेष रूप से घर के भीतर रहने का परामर्श दिया गया है।

आर्थिक दृष्टिकोण से इस ग्रहण के फलस्वरूप व्यापारिक वस्तुओं विशेषकर शहद, श्रीफल, कपास, वस्त्र, नमक, चावल,चना, गुड़, जौ, गेहूं, जुवार,अलसी, सरसों ताम्र एवं समस्त रस प्रधान पदार्थों के मूल्यों में आकस्मिक वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।

धार्मिक मर्यादा एवं शास्त्रों के विधान के अनुसार, होलिका दहन का पुण्य पर्व 2 मार्च 2026 को प्रदोष काल में संपन्न करना श्रेयस्कर एवं शास्त्र सम्मत होगा।

यह ज्योतिषीय विवरण राजस्थान के ज्योतिष आचार्य पंडित दीनदयाल जी शास्त्री 9425651908 द्वारा प्रदत्त गणनाओं पर आधारित है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in