बिल्लीमारकुंडी जनसुनवाई पर उठे सवाल: नियम पढ़कर खानापूर्ति, भीड़ जुटाकर हस्ताक्षर कराने का आरोप

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

बिल्लीमारकुंडी जनसुनवाई पर उठे सवाल: नियम पढ़कर खानापूर्ति, भीड़ जुटाकर हस्ताक्षर कराने का आरो

डाला/सोनभद्र (बिल्लीमारकुंडी)।

बिल्लीमारकुंडी के टोला कोठा टोला में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और खनन संचालकों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा खनन संचालन से जुड़े नियमों को पढ़कर सुनाया गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसे मात्र “खानापूर्ति” करार दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि जनसुनवाई में वास्तविक ग्राम पंचायत की भागीदारी नजर नहीं आई। खनन व्यवसायियों पर यह भी आरोप लगा कि भीड़ एकत्रित करने के लिए चिन्हित लोगों को वाहनों से लाकर कार्यक्रम स्थल पर बैठाया गया और उन्हीं से हस्ताक्षर करवाकर औपचारिकता पूरी की गई।

जब अधिकारियों ने मंच से कहा कि “जिसे जो समस्या हो, खुलकर कहे”, तब ओबरा निवासी अभिषेक अग्रहरी ने अपने तथ्यों के साथ आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि जिन नियमों और निर्देशों के पालन की बात की जा रही है, जमीनी स्तर पर उनका अनुपालन कहीं नजर नहीं आता। उन्होंने अधिकारियों को उसी मार्ग की स्थिति देखने की बात कही, जिससे होकर वे कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे थे।

मजदूरों की स्वास्थ्य सुविधा का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा। नियमों के अनुसार प्रत्येक खनन व्यवसायी को महीने में कम से कम एक दिन प्रदूषणजनित बीमारियों के लिए मेडिकल कैंप लगाना अनिवार्य है। लेकिन बिल्लीमारकुंडी क्षेत्र में लगभग 35 से अधिक खदानें संचालित होने के बावजूद न तो कोई नियमित मेडिकल कैंप आयोजित होता है और न ही कोई स्थायी अस्पताल की व्यवस्था दिखाई देती है। प्रदूषण से जूझ रहे स्थानीय निवासियों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं।

कार्यक्रम के आयोजन स्थल को लेकर भी असंतोष सामने आया। जनसुनवाई एक संचालित सरकारी विद्यालय परिसर में रखी गई, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई। ग्रामीणों का कहना था कि पहले से ही सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था चुनौतीपूर्ण है, ऐसे में विद्यालय के भीतर प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित करना न्यायोचित नहीं था।

पूरे कार्यक्रम के दौरान आम जनता में असंतोष और विरोधात्मक चर्चाएं स्पष्ट रूप से दिखाई दीं। कई लोगों ने इसे पूर्व नियोजित औपचारिकता बताते हुए वास्तविक समस्याओं पर ठोस कार्रवाई की मांग की।

एडीएम सोनभद्र ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिन लोगों को कोई शिकायत या समस्या है, वे उनके कार्यालय में लिखित रूप से आवेदन दें। प्रशासन द्वारा समुचित जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

फिलहाल, बिल्लीमारकुंडी की इस जनसुनवाई ने खनन संचालन, स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर कई गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in