Skip to main content

Aaj Tak24x7

आमलकी एकादशी पर सुबह से ही मंदिर में लगी भक्तों की क़तार ग्रामीण परिवेश में सजा खाटूश्याम दरबार ,फाग महोत्सव में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

संदीप-पाटीदार राणा धरगांव

धरगांव, आमलकी एकादशी पर शुक्रवार को ग्राम धरगांव स्थित श्याम सावलिया धाम में भक्ति ,उल्लास और रंगों का संगम देखने को मिला । बाबा खाटू श्याम का श्रृंगार ग्रामीण परिवेश की झलक के साथ किया गया |बैलगाड़ी, कुटिया और देहाती सजावट से सजे दरबार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया । सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी, फाग महोत्सव में दूर दराज़ से आए श्याम प्रेमियों के लिए चंदन तिलक व रंग और गुलाल की विशेष व्यवस्था की गई लगभग 20 से 25 स्थानों से बाबा के दरबार में निशान यात्राएं पहुँची|
विशेष रूप से सूरजगढ़ राजस्थान से निकली विशाल पैदल निशान यात्रा ,ग्राम नांद्रा से क़रीब पाँच किलोमीटर की दूरी तय कर मंदिर परिसर पहुँची। इस इस यात्रा के स्वागत के लिए ग्राम धरगाँव में भेरवान चौक ,गोगावा फाटा,राम मंदिर ट्रस्ट ,क्षत्रिय राजपूत समाज धर्मशाला ,अम्बिका मंदिर परिसर उमिया गेट सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा और पुष्प माल से स्वागत किया।
हज़ारों की संख्या में शामिल श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ नगर में निकले ।एकादशी शाम की महाआरती के यजमान महेश्वर निवासी सचिन महाराज रहे।
वही शाम की रात्रि को भजन गायक रोहित राजस्थानी, राजस्थान
भजन गायका चेताली जी राठौड़ भोपाल ने अपनी मधुर आवाज़ से सभी भक्तों का मन मोह लिया सभी भक्त भजनों पर झूम उठे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in