आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।
विन्ढमगंज सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घिवही एनएच 39 पर स्थित रेघड़ा शिव मंदिर के समीप शनिवार सुबह लगभग 6:00 बजे एक बड़ी वाहन ट्रेलर व आईसर ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई , टक्कर के बाद आईसर ट्रक अनियंत्रित होकर शिव मंदिर की बाउंड्री को तोड़कर मंदिर परिसर में घुस गया। इस हादसे में आईसर ट्रक चालक, ट्रक की केबिन में बुरी तरह फस गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकल गया। इससे चालक घायल हो गया जिसे तत्काल सीएचसी दुद्धी के लिए भेजा गया जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज जारी है। इधर बताया गया कि चालक को सुरक्षित बाहर निकालने में साहसी,मौके पर मौजुद जोरूखाड़ निवासी प्रकाश यादव ने ट्रक के केबिन में घुस कर चालक को सुरक्षित बाहर निकालने में अपना अहम भूमिका निभाई है। सूचना पर पहुंची विन्ढमगंज पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराई।



